लखनऊ(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का निधन की खबर मिलने पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
ट्वीट के जरिए मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद है। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। इससे पहले उत्तर प्रदेश के सभी राजनैतिक दलों ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।
अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे हीराबेन का निधन हो गया। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई। हीराबेन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मंगलवार को यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मां के निधन पर नरेन्द्र मोदी ने भावुक संदेश ट्वीट किया है।
दीपक
