संवाददाता।
गोंडा। आगामी 11 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलरामपुर आगमन को लेकर गोंडा पुलिस ने सभी मार्गों पर रूट डायवर्जन किया है साथ ही साथ बाहर से आने वाले मालवाहक गाड़ियों के ठहराव के लिए कई स्थान चिन्हित किए है। दिनांक 10/12/ 2021 की रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 11/12/ 2021 को रात्रि 10:00 बजे (यातायात सामान्य ) होने तक सभी प्रकार के बड़े/मालवाहन जनपद बलरामपुर में प्रवेश नहीं करेंगे। इसके साथ ही निम्नानुसार यातायात डायवर्जन किया गया है:-
1. जिन बड़े/ माल वाहनों को अयोध्या से बहराइच जाना है वे वाहन अयोध्या रोड नवाबगंज कटी तिराहा से रगड़गंज, परसपुर, कर्नलगंज से जरवल रोड व कटरा बाजार से होकर जा सकेंगे। इसी तरह बहराइच से अयोध्या, गोरखपुर व बढ़नी जाने वाले सभी वाहन कटरा बाजार, कर्नलगंज परसपुर नवाबगंज से होकर जाएंगे।
2. लखनऊ मार्ग से जिन मालवाहक वाहनों को बलरामपुर जाना है उन वाहनों को उक्त समयावधि के लिए पोर्टरगंज में महिंद्रा शोरूम के सामने पार्किंग दी गई है।
3. नवाबगंज/वजीरगंज की ओर से बलरामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को उक्त समयावधि के लिए पराग डेरी के सामने पार्किंग दी गई है।
4. गोण्डा शहर से अगर कोई वाहन बलरामपुर की ओर जाता है तो उसे इटियाथोक बॉर्डर पर बलरामपुर चीनी मिल फार्म पर पार्किंग दी गई है।
5. धानेपुर की तरफ से उतरौला रोड पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
