Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

जौनपुर(हि.स.)। जिले की शाहगंज कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शख्स को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले का संज्ञान लेकर जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी समसुद्दीन पुत्र स्व. निजामुद्दीन के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

विश्व प्रकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular