Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर...

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर : स्वतंत्र देव सिंह

प्रयागराज(हि.स.)। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के सिद्धांत पर संचालित योजनाओं से बिना भेदभाव के सभी पात्र लोगो को लाभान्वित करा रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप ऐसे सभी लोगो को जिनके पास अपना घर नहीं है तथा वे पात्रता की श्रेणी में आते है, ऐसे सभी लोगो को आवास मुहैया कराया जा रहा है।

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंत्री जल शक्ति विभाग एवं प्रभारी मंत्री प्रयागराज स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न योजनाओं की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाये गये प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन किया तथा सम्बंधित अधिकारियों कर्मचारियों से तत्सम्बंधी योजनाओं के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर श्री सिंह ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से चार दिव्यांगजनों को मोटर चालित ट्राईसाईकिल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं नवयुवकों के विकास एवं प्रगति के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थिंयों को डेमो चेक का वितरण भी किया।

इस अवसर पर सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों-शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यों द्वारा प्रदेश की पहचान देश-विदेश में बढ़ी है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह ने सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि जब तक हमारे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास नहीं होगा, तब तक हम विकसित नहीं हो सकते इसलिए हम सभी लोग ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति एवं तस्वीर को बदलने हेतु अनवरत कार्य कर रहे है। इस अवसर पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं देश-भक्ति से सम्बंधित गीतों की प्रस्तुति कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने प्रभारी मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, गंगापार अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती, पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया, पूर्व विधायक दीपक पटेल व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। संचालन डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular