सुलतानपुर (हि.स.)। सांसद मेनका संजय गांधी ने प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क कनेक्शन वितरण करते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना गरीबों के लिए वरदान सिद्ध हुई है। श्रीनगर के सरकारी स्कूल में पिछले सप्ताह दिनदहाड़े घुसकर आतंकियों के द्वारा प्रिंसिपल समेत दो अल्पसंख्यक शिक्षकों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जिले के दो दिवसीय दौरे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी रविवार जिले में पहुंची।

श्रीमती गांधी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पहले से अब हालत में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जम्मू कश्मीर में अब अमन चैन शांति कायम रहने का समय आ गया है।
श्रीमती गांधी ने सुलतानपुर नगर में झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा फर्जी तरीके से चलाए जा रहे नर्सिंगहोम, पैथोलॉजी सेंटर, स्कैनिंग सेंटर पर पाबंदी लगाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। उन्होंने भ्रमण के दौरान रामापुर गांव में सड़क पर विशाल गड्ढे की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सही करने के निर्देश दिए हैं।
श्रीमती गांधी अपने निर्धारित इसौली विधानसभा क्षेत्र में जनता से सीधे संवाद कार्यक्रम ऊंचगांव, घुसियारी, बेला पश्चिम, बहलोलपुर, नवगंवा रायतासी, रामापुर में जनसमस्याओं का निस्तारण किया।
