Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास योजना से मिल रहा गरीबों को घर

 प्रधानमंत्री आवास योजना से मिल रहा गरीबों को घर

मेरठ(हि.स.)। गरीबों को पक्का घर देने में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वरदान साबित हो रही है। इससे बेघरों का अपना घर बनाने का सपना साकार हो रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र के बेघरों को पक्का घर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शुरू की थी। मेरठ जनपद में बेघरों को पक्का घर मिलने में यह योजना वरदान बन रही है। वर्ष 2020-21 में मेरठ जनपद में 388 पक्के मकाना बनाने का लक्ष्य मिला था। इनमें से 383 आवास पूर्ण हो चुके हें। 388 लोगों को पहली किस्त मिल चुकी है। जबकि 387 लाभार्थियों को दूसरी और 381 लाभार्थियों को तीसरी किस्त मिली। इस वित्त वर्ष में 99 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो गया। इस वर्ष 464.20 लाख रुपये खर्च हुए। वर्ष 2021-22 में 74 घरों के लक्ष्य के मुकाबले 56 आवास पूर्ण हुए। इनमें से 69 को प्रथम किस्त, 65 को द्वितीय किस्त और 58 को तीसरी किस्त मिली। इस वर्ष 75 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हुआ और 78.90 लाख रुपये खर्च हुए। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 284 के लक्ष्य के मुकाबले अभी तक 43 आवास पूर्ण हुए हैं। इनमें से 247 को प्रथम, 213 को द्वितीय और 47 को तृतीय किस्त मिल चुकी है। अभी तक 15 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हुआ है और 252.30 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

1.32 लाख रुपये मिलते हैं आवास के लिए

योजना के अनुसार एक आवास पूर्ण करने के लिए एक लाख 32 हजार रुपये लाभार्थी को दिए जाते हैं। इनमें से 40 हजार रुपए पहली किस्त, 70 हजार रुपये दूसरी किस्त, दस हजार रुपए तीसरी किस्त और 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए जारी किए जाते हैं।

मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में आवंटित लक्ष्य के अनुरूप लाभािर्थयों का चयन किया गया है। लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा भेजा जा रहा है। जहां कहीं भी जमीन नहीं मिलने की दिक्कत आ रही है, उन्हें दूर कराया जा रहा है।

कुलदीप/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular