पीलीभीत (हि.स.)। जनपद की कलीनगर तहसील क्षेत्र में परियोजना विभाग का जिला समन्वयक बताने वाले विकास कुमार और परियोजना विभाग के जेई बताने वाले आशीष गुप्ता सहित दो युवकों जनता ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि ये लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे कर आवास योजना का लाभ दिलवाने के नाम पर अवैध धन उगाही कर रहे थे। वहीं, स्थानयी लोगों ने पूरे मामले की शिकायत परियोजना आधिकरी से कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानमंत्री आवास को लेकर डूडा विभाग द्वारा रखे गए जिला समन्वयक ने थाने में तहरीर देकर अपने साथ हुई मारपीट करने की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले के संज्ञान में आने के बाद थानाध्यक्ष माधौटांडा ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानायी लोगों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। वहीं, पूरे मामले पर परियोजना अधिकारी अपने विभागीय जेई व जिला समन्वयक का पक्ष साध कर उन्हें संरक्षण देने में लगी है।
