लखनऊ(हि.स.)। ज़िला स्तरीय पुरूष कबड्डी चैम्पियनशिप का फ़ाइनल मैच साई सेंटर 34 बनाम जस्त कबड्डी क्लब 23 के मध्य खेला गया। इसमें साईं सेंटर ने विजय हासिल की। इसके बाद प्रतियोगिता में जस्ट कबड्डी क्लब दूसरे स्थान पर, बीकेटी तीसरे व सेवन वांडर क्लब चौथे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी दो अक्तूबर से शुरु होने वाली 48 वी सीनियर पुरूष स्टेट कबड्डी चैम्पीयन्शिप महराजगंज में प्रतिभाग करेंगी।
इस चैम्पियनशिप का आयोजन अवध पब्लिक स्कूल रजनीखण्ड शारदानगर लखनऊ में किया गया था। प्रतियोगिता का समापन प्रबंधक अवध पब्लिक स्कूल आस्तिक पाण्डेय के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अजय कुमार (साईं), सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी(साई), उत्कर्ष यादव (साईं), विष्णु प्रकाश (साईं), महेंद्र यादव (जस्ट क्लब), कमल पाल (जस्ट क्लब), सौरभ (जस्ट क्लब), आदर्श (जस्ट क्लब), शुभम पाल (ए एन क्लब), हर्षित ( बी के टी), अभिषक तिवारी (ए एन क्लब), राजेश ( सेवन वांडर) रहे। इसके अलावा सीनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के लिए इस टीम के कोच अरुण गौतम होंगे और टीम मैजेजर का काम शराफ़त अली देखेंगे।
