– कर्जन ब्रिज को पर्यटन विभाग भव्य स्वरूप में म्यूजियम बनायेगा
– संगम तट पर एक हैलीपोर्ट संचालित होकर जनता को सेवा देगी
– सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों संग की बैठक
प्रयागराज (हि.स.)। कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ी जिम्मेदारी का पद है। कार्यकर्ताओं के बल पर पुनः दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। प्रदेश सरकार कानून का राज्य स्थापित कर रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। 2024 में अस्सी सीटें प्राप्त कर विपक्ष को आइना दिखाने का कार्य कार्यकर्ताओं के बल पर ही करके असंभव को संभव बनाएंगे। कार्यकर्ताओं के प्रतिष्ठा और सम्मान पर आंच नहीो आने देंगे।
यह बातें पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, प्रभारी मंडल प्रयागराज जयवीर सिंह ने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महानगर, गंगापार, यमुनापार के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों संग बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित कर रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए अपराधियों को जेल और बुल्डोजर की सौगातें मिल रही हैं।
प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कर्जन ब्रिज को रेलवे विभाग से पर्यटन विभाग ने ले लिया है। कुंभ से पूर्व बहुत ही भव्यता, दिव्यता स्वरूप में म्यूजियम तैयार होगा। कहा कि संगम तट पर एक हैलीपोर्ट भी कुंभ के पूर्व संचालित होकर जनता को सेवा देने लगेगी। सर्किट हाउस में उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर समस्याओं को जान, निराकरण का आश्वासन दिया।
इस दौरान राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने कहा मोदी जी सबके साथ सबके विश्वास को लेकर कार्य कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराकर श्रमिकों को लाभ दिलाने की बात कही।
जिला मीडिया प्रभारी महानगर राजेश केसरवानी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा एवं क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पार्क एवं मुठ्ठीगंज स्थित अशोक स्तम्भ के सौन्दर्यीकरण की बात कही। यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने एशिया द्वीप के दूसरे सबसे बड़े जल निगम नारीबारी, जो कभी 367 गांवों में जलापूर्ति करता था उसकी दयनीय हालत की बात को रख आवेदन पत्र दिया।
संचालन महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, स्वागत यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती व आभार गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने व्यक्त किया। इस दौरान स्वर्गीय कन्हैयालाल के निधन पर दो मिनट मौन रख शोक संवेदना व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ वाचस्पति, प्रवीण पटेल, गुरू प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर अभिलाषा गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, अवधेश चन्द्र गुप्ता, विभूति नारायण सिंह, प्रभाशंकर पांडेय, बृजेश कुमार त्रिपाठी आदि के साथ भारी संख्या में क्षेत्र, जिला मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहें।
विद्या कान्त
