Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश में स्टेटगन लेकर घूमने वाले माफिया योगी सरकार में काट रहे...

प्रदेश में स्टेटगन लेकर घूमने वाले माफिया योगी सरकार में काट रहे जेल :डॉ. दिनेश शर्मा

-माफियाओं से जमीनों को छुड़ाकर गरीबों के लिए बनाए जा रहे मकान

– युवोत्थान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने लांच किया थीम गीत

कानपुर (हि.स.)। एक ओर बीजेपी है, तो दूसरी ओर बड़ी-बड़ी मूंछों वाले हाथों में स्टेनगन लेकर जमीन पर कब्जा करते थेे। आज ये जेल में हैं या बाहर चले गये हैं। इनके घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं और उन पर गरीबों के मकान बन रहे हैं। यह बातें शनिवार को कानपुर जनपद के युवा मोर्चा के युवोत्थान कार्यक्रम में आए उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कही।

कहा कि, प्रदेश की योगी सरकार में युवाओं को बिना भेदभाव, जातिवाद, परिवारवाद के रोजगार दिया। पिछले साढ़े चार साल में हमने पौने 04 लाख नौकरियां दी गयीं। 03 लाख से ज्यादा युवाओं को संविदा की नौकरियां दी। कौशल विकास मिशन के तहत नौकरियां दी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग परिवारवाद से जुड़े हैं। कुछ लोग जाति के आधार पर बांटने की कोशिश हो रही है। चुनाव देख कुछ लोग भले ही बायें हाथ से आरती करें, लेकिन वे लोग मंदिर में घंटे बजा रहे हैं। कुछ लोग गुजरात में जाकर बांये हाथ से पूजा और आरती करते थे।

आपने कभी सोचा था कि काशी, मथुरा और दीपावली में भव्यता देखने को मिलेगाी दूसरी सरकारों में कांवड़ यात्रा में पत्थर बरसते थे। बाजा बंद करा दिया जाता था, अब कांवड़ यात्रा में अब फूल बरसते हैं। प्रदेश में अब तक 03 करोड़ के एमओयू धरातल पर आ चुके हैं। आने वाले चुनाव में चुनौती है। इसलिए मैं युवाओं व कानपुर के लोगों से वादा चाहता हूं कि इस बार जनपद की 10 विधानसभाओं में कमल खिलना चाहिये।

कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय, मंत्री नीलिमा कटियार, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, विधायक सुरेंद्र मैथानी, अरुण पाठक, उपेन्द्र पासवान, महेश त्रिवेदी, सुनील साहू, रोहित मिश्रा, शिवांग मिश्रा, पवन गुप्ता, सचिवेंद्र सिंह, आकाश जायसवाल, अंकित मिश्रा, ऋतुराज मिश्रा, अभिमन्यु सक्सेना सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular