Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश में महागठबंधन की जरूरत- ओम प्रकाश

प्रदेश में महागठबंधन की जरूरत- ओम प्रकाश

बस्ती (हि.स.) । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में एक बड़े गठबंधन की जरूरत है । तभी मायावती अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर लोक सभा चुनाव में बीजेपी को रोक सकेंगे। उक्त बातें ओमप्रकाश राजभर गणेशपुर चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार को आधी आबादी का हिस्सा उनको दे। उन्होंने कहा कि सरकार को हर दस वर्ष में जातीय जनगणना करा कर उसके तहत लोगो को नौकरी और सुविधाएं देने की पहल करनी चाहिये। उन्होंने गणेशपुर में जनसभा के दौरान लोगों से मतदान करने की शपथ दिलायी।

महेंद्र/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular