फिरोजाबाद (हि.स.)। जसराना तहसील के गांव झपारा निवासी गजेंद्र सिंह यादव के प्रतिमा का अनावरण सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सपा की सरकार बनने की बात कही।
गजेंद्र सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा गजेंद्र सिंह क्षेत्र के लोगों के हित एवं भले के लिए निस्वार्थ भावना के साथ कार्य करते थे। इस दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चुनावों में जुटकर जनता के बीच वर्तमान सरकार की नाकामियों के बारे में जनता को बताने का कार्य करें। इस दौरान धीरेंद्र सिंह यादव एवं उनके परिजनों ने प्रो. रामगोपाल यादव का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एटा जुगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, इंजी. सचिन यादव, डा. रिषभ यादव, शिवराज सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
