Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश में बच्चों, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़े : कांग्रेस

प्रदेश में बच्चों, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़े : कांग्रेस

-कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा, एनसीआरबी के आंकड़ों ने भाजपा के कुशासन की सच्चाई उजागर की

लखनऊ(हि.स.)। तथ्यों में हेरा फेरी करने से सच नहीं बदल जाता, और सच यह है कि भाजपा सरकार में लगाता अपराध में वृद्धि हो रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों ने भाजपा के कुशासन की सच्चाई उजागर कर दी है और यह भी प्रमाणित कर दिया है कि अब भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को बदला नहीं जा सकता। भाजपा लोक कल्याण की भावना से सरकार चलाने में अक्षम है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कही।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में पूरे देश में 149404 अपराध बच्चों के साथ हुए्र जो कि 2020 के मुकाबले काफी ज्यादा है, 2021 में पास्को एक्ट के 36 प्रतिशत अपराध हुए जिसमें पास्को एक्ट में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में हुए जिनकी संख्या 7129 इसका प्रमाण है। प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने महिला अपराधों पर प्रदेश में बेतहाशा वृद्धि पर कहा कि मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार तथ्यों को घुमाने और छिपाने में लगी है लेकिन इस हेराफेरी से सच नहीं बदलेगा।

प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने दलितों पर अपराध की बढ़ती घटनाएं पर कहा कि भाजपा और आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता कभी बदल नहीं जा सकती। भाजपा की इसी मानसिकता से पूरे देश ओर ख़ासतौर पर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार में बढ़ोत्तरी हुई है। इन अपराधों के आंकड़ों पर जनमानस सवाल कर रहा है कि भाजपा सरकार , चाहे वह महिलाएं हों। दलित हो या युवा , किसी को सुरक्षा का माहौल क्यों नहीं दे पा रहे। सबके अंदर डर का वातावरण क्यों है। आज के नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े इस बात का प्रमाण है कि भाजपा लोकतंत्र को तो लूट तंत्र बनाती है लोगों के अधिकार समाप्त करती है लेकिन उनको सरकार चलाना, लोक कल्याण करना नहीं आता।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular