Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश में कोरोना के आए 42 नए मामले, 64 हुए स्वस्थ

प्रदेश में कोरोना के आए 42 नए मामले, 64 हुए स्वस्थ

-अपर मुख्य सचिव ने कहा, अब तक पांच करोड़ सत्तर लाख लोगों को लगाया जा चुका टीका

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश में टीकाकरण की गति बढ़ा दी गयी है। शुक्रवार को सात लाख 24 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी है। अब तक कुल पांच करोड़ सत्तर लाख से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। इधर चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 42 मामले सामने आये हैं। इसी अवधि में स्वस्थ होने वालों की संख्या 64 है।

यह जानकारी अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 13 जनपदों में कोविड का एक भी सक्रिय केस नहीं है। बीते 24 घंटे में 14 जनपदों में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। शेष जनपदों में इकाई की संख्या में नए मरीज पाए गए हैं। प्रदेश में टीकाकरण तेज गति से संचालित है। कल 7.24 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी गई है। अब तक कुल 5.70 करोड़ से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में बीते एक दिन में कुल 2,38,218 सैम्पल की जांच की गई है। अब तक 6.88 करोड़ से अधिक टेस्टिंग कर प्रदेश पूरे देश में अग्रणी है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 446 रह गई है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ‘ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट’ रणनीति के अभिनव प्रयोग से कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular