-पश्चिमांचल के 17 जिलों की गौशालाओं में टीम बनाकर पांच दिन के भीतर सभी संरक्षित गोवंश का कराया जाए टीकाकरण
लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश में लम्पी रोग से प्रभावित जिलों में अब तक 15 लाख छह हजार 95 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। पश्चिमांचल के 17 जिलों की गौशालाओं में टीम बनाकर पांच दिन के भीतर सभी संरक्षित गोवंश का टीकाकरण कराया जाएगा।
पशुपालन मंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश में 52 लाख 50 हजार गोटापाक्स वैक्सीन क्रय की गयी एवं 50 लाख खुराक वैक्सीन क्रय का आदेश जारी किया जा चुका है। पशुधन मंत्री मंगलवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लम्पी स्किन डिजीज के बचाव एवं रोकथाम के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने लम्पी रोग से प्रभावित गांवों, पशुओं के टीकाकरण के संचालन तथा इम्युनिटी बेल्ट निर्धारण के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने पश्चिमांचल के 17 जिलों की 3268 गौशालाओं में टीम बनाकर पांच दिन के भीतर सभी चार लाख 24 हजार 330 पशुओं का टीकाकरण पूरे निर्देश दिए हैं। 12 सितम्बर तक दो लाख 52 हजार 800 पशुओं का टीकाकरण कर लिया गया है। लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित 25 जिलों के 2526 प्रभावित गांवों में 24 हजार 850 पशु प्रभावित हुए थे। इसमें से 14 हजार 101 पशु स्वस्थ हुए हैं। अन्य पशुओं का उपचार एवं देखभाल किया जा रहा है।
बृजनन्दन
