Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए वोट करिए : प्रियंका...

प्रदेश के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए वोट करिए : प्रियंका गांधी वाड्रा

देश को हर डर से आज़ाद करो,बाहर आओ, वोट करो

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण की विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान के संबंध में ट्वीट किया।

प्रियंका गांधी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने मुद्दों और प्रदेश के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए वोट करिए।

ट्वीटर पर लिखा यू पी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को शुभकामनाएँ- आपको गर्व होना चाहिए कि 30 साल बाद हम सभी सीटों पर अपनी ताक़त से लड़ रहे हैं। कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।इमा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि। प्रियंका ने पश्चिमी उत्तरप्रदेश की जनता से वोट की ताकत का इस्तेमाल करने की अपील की है।

देश को हर डर से आज़ाद करो,बाहर आओ, वोट करो : राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश में मतदान पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने कहा कि

देश को हर डर से आज़ाद करो,बाहर आओ, वोट करो।

उत्तर प्रदेश विधान सभा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली बार ट्वीट किया है। इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव का नेतृत्व उनकी बहन प्रियंका गांधी कर रही हैं। राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में जरूर हैं लेकिन प्रथम चरण में वह प्रचार करने नहीं आए।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular