Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश के चार जनपदों के मार्गो के लिए दो करोड़ 16 लाख...

प्रदेश के चार जनपदों के मार्गो के लिए दो करोड़ 16 लाख की धनराशि निर्गत

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर प्रदेश के चार जनपदों के चिन्हित मार्गो के लिए कुल दो करोड़ 16 लाख के लगभग धनराशि निर्गत की गयी है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद गोरखपुर में राखूखोर से लालपुर तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य के लिए समीक्षा की और मार्ग को शीघ्र पूरा करने हेतु 31.39 लाख की धनराशि निर्गत करने के निर्देश दिये। जनपद एटा में शकरौली से उदीगढ़ी मार्ग पर पुनर्निमाण कराये जाने हेतु 44.59 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई।

इसी तरह जनपद जौनपुर में शाहगंज लिंक मार्ग के मरम्मतीकरण या मजबूती के लिए 111.80 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। जनपद रायबरेली में बारा से मछमरवा सम्पर्क मार्ग के हो रहे निर्माण कार्य की समीक्षा करने के बाद उसे भी पूरा करने के लिए 28.40 लाख की धनराशि निर्गत हुई।

केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिसम्बर माह में पूर्ण होने निर्माण कार्यो में तेजी लाने और निर्धारित कार्यो को समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular