मेरठ (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नया लगाया कि हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनसे तत्काल मुकदमा वापस लिया जाए। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के परिनिर्माण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि 2015 में गणेश प्रतिमा विसर्जन की मांग कर रहे स्वामी अविमुतेश्वरानंद पर हुए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में 5 अक्टूबर 2015 को निकल गई अन्याय प्रतिकार यात्रा में नामजद 82 लोगों में से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्य प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को छोड़कर शेष 81 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सभी को बरी कर दिया गया। जिसका संदर्भ लेते हुए अपर सत्र न्यायाधीश वाराणसी एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन 81 लोगों को बरी कर दिया। इससे स्पष्ट है कि सनातन का नाम लेने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने सनातन के प्रति श्रम दृष्टि रखती है, न ही कानून के समक्ष समता पर आधारित विधि के शासन में ही उसका विश्वास है। उसके लिये सनातन शब्द किसी आस्था व विश्वास का प्रतीक नहीं है, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का हथियार मात्रा है।
जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने इस पूरे घटना क्रम को राजनीति से प्रेरित बताया। पुष्पांजलि व प्रदर्शन में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, महेंद्र शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, बबीता गुर्जर, डॉक्टर अशोक आर्य, हरिकिशन प्रजापति, रविंद्र सिंह, संजय कटारिया, अरुण त्यागी, संजीव शर्मा, अनिल प्रेमी, माया प्रकाश, योगी जाटव, ओमकार शर्मा, अनिल प्रमुख, नईम राणा, बबली देवी, राहिला बेगम, प्रवीना, रीना शर्मा, सुनीता मंडल, सुमित विकल, तेजपाल डाबका, अनिल प्रमुख, नईम राणा, प्रदीप जैन, ब्रह्मपाल गोस्वामी, राहत अली, फुरकान अंसारी, अरविंद तालियाना, शक्ति सिंह, सलीम पठान, अमित गोयल, हासिम अंसारी, विनोद सोनकर, अजय दामोदर शर्मा, संजय गुप्ता, सत्य प्रकाश शर्मा, मनोज कुराली, प्रदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।
कुलदीप/राजेश
