प्रयागराज(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को केपी कालेज परिसर में आयोजित प्रदेश अधिवक्ता समागम कार्यकम में पहुंचे और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत किया।
के.पी. कालेज परिसर में आयोजित प्रदेश अधिवक्ता समागम 2020 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार लगभग साड़े ग्यारह बजे पहुंचे। जहां उनका अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के नागरिक एवं उड्डैन मंत्री नन्द गोपाल नंदी गुप्ता, प्रदेश सरकार के प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनार्थ सिंह, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पण्डित केशरीनाथ त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित किया।
अधिवक्ता समागम समारोह के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइंस जाएंगे और वहां से सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के साथ ही माघमेला की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
