Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेशभर में शुक्रवार से सदस्यता अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

प्रदेशभर में शुक्रवार से सदस्यता अभियान शुरू करेगी कांग्रेस

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी संविधान दिवस 26 नवम्बर से प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान दिवस पर शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिये हैं।

कांग्रेस पार्टी अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों तथा विद्यालय- महाविद्यालयों में कैम्प लगवायेगी। पार्टी की तरफ से लड़की हूँ लड़ सकती हूं बैनर के साथ सदस्यता अभियान चलाने को कहा गया है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि इस समय प्रदेशभर में “भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ” प्रतिज्ञा यात्रा के अंतर्गत हमारी पार्टी कार्यक्रम कर रही है। प्रतिज्ञा यात्रा में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular