लखनऊ (हि.स.)। महान योद्धा महाराजा बिजली पासी की जयंती रविवार को अपना दल (एस) के सभी जिला मुख्यालयों में सादगी पूर्वक मनायी गई। लखनऊ स्थित 1ए, कैम्प कार्यालय में भी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार के नेतृत्व में महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर महाराजा बिजली पासी के योगदान और उनके वीरतापूर्ण जीवन को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री रेखा वर्मा व राम लखन पटेल, विधिक अधिकारी एवं पार्टी के विधि मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, राष्ट्रीय सचिव (मुख्यालय) मुन्नर प्रजापति, महिला मंच की प्रदेश सचिव शिल्पी द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, विधि मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मौर्या, युवा मंच के प्रदेश महासचिव संजीव सिंह राठौड़, विधि मंच के प्रदेश सचिव सचिदानंद पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
बृजनन्दन
