Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यप्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता श्रीनिवास के खींचे बाल, पुलिस करेगी अनुशासनात्मक...

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता श्रीनिवास के खींचे बाल, पुलिस करेगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली पुलिस के जवान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के यहां एक प्रदर्शन के दौरान बाल खींचते और पार्टी के विरोध के दौरान उनके साथ मारपीट करते दिखे थे। इस पर दिल्ली पुलिस ने बयान जारी किया है।

नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमृता गुगलोथ ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के बाल खींचते और पार्टी के विरोध के दौरान उनके साथ मारपीट करते दिखे कर्मचारियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पहचान के बाद कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ऐसे हुई थी घटना

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। सोनिया गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध जता रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेस के सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली के जनपथ इलाके में धरना दिया।

सदस्य तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर लिखा था, ‘डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं’ याद रखें सच कभी नहीं मरता’। वह प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के साथ सख्ती से निपटती दिखाई दी। उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई। इस दौरान उनकी जवानों से तीखी झड़प भी हुई और उनके बाल खींचे गए।

अश्वनी

RELATED ARTICLES

Most Popular