Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रथम फिल्टर के रूप में ऑनलाइन सीईई लिखित परीक्षा के साथ नई...

प्रथम फिल्टर के रूप में ऑनलाइन सीईई लिखित परीक्षा के साथ नई भर्ती प्रक्रिया

लखनऊ(हि.स.)। मेजर जनरल मनोज तिवारी, एडीजी भर्ती (यूपी और उत्तराखंड) ने जेसीओ/ओआर/अग्निवीर के लिए भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव पर शुक्रवार को पत्रकारवार्ता की।

इसमें उन्होंने कहा कि यह बदलाव भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने में सकारात्मक कदम हैं। कर्नल एस. चटर्जी, निदेशक भर्ती (यूपी और उत्तराखंड) ने मीडिया को नई भर्ती प्रक्रिया, चल रहे पंजीकरण और अन्य तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी।

भारतीय सेना ने जेसीओ/ओआर/अग्निवीर के भर्ती प्रक्रिया में परिवर्तनकारी बदलावों की घोषणा की हैं। चरण-प्रथम में, सभी उम्मीदवार जिन्होंने ज्वाइंट आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (जीआईए वेबसाइट) पर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया हैं, उन्हें सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। द्वितीय चरण में शोर्टलिस्टेड किये गए उम्मीदवारों को सम्बंधित एआरओ द्वारा निर्धारित किये गए स्थानों पर भर्ती रैली के लिए बुलाया जायेगा, जहां वे शारीरिक स्वास्थ्य परिक्षण और शारीरिक मापन परिक्षण से गुजरेंगे। अंत में चरण तृतीय में, चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।

ऑनलाइन पंजीकरण जीआईए वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण 16 फरवरी से 15 मार्च 2023 तक खुला है। पंजीकरण की प्रक्रिया पहले की तरह ही है। उम्मीदवार अपने आधार कार्ड या अपने कक्षा 10वीं प्रमाणपत्र का उपयोग कर पंजीकरण कर सकते हैं। निरंतर स्वचलन के रूप में ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए डीजी लाकर से जोड़ा गया।

ऑनलाइन सीईई (लिखित परीक्षा) पूरे भारत में 176 स्थानों पर आयोजित की जा रही हैं। उम्मीदवारों के पास पांच परीक्षा स्थानों का चयन करने का विकल्प दिया गया हैं और उन्हें उन विकल्पों में से परीक्षा स्थान आवंटित किया जायेगा।

ऑनलाइन सीईई (लिखित परीक्षा) के लिए, प्रति उम्मीदवार पांच सौ रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका 50 फीसदी सेना की ओर से वहन किया जा रहा हैं। पंजीकरण प्रक्रिया के अंत में, उम्मीदवार को भुगतान करने के लिए पोर्टल पर निर्देशित किया जायेगा। माइस्टरो, मास्टर कार्ड, वीजा रुपे कार्ड सहित सभी प्रमुख बैंकों के इन्टरनेट बैंकिंग, यूपीआई, भीम एप, क्रेडीट या डेबिट कार्ड का उपयोग कर उम्मीदवारों को 250 रुपये का भुगतान सम्बंधित बैंक शुल्क के साथ करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हैं कि वे ऑनलाइन लेनदेन के लिए अपने डेबिट कार्ड को सक्रिय करें।

उम्मीदवार को केवल तभी पंजीकृत माना जायेगा जब उसका भुगतान सफल हो जायेगा और इस चरण में एक रोल नंबर उत्पन्न होगा, जिसका उपयोग भर्ती के सभी चरणों में किया जायेगा। “आवेदन कैसे करें” इस पर पूरी प्रक्रिया की एक वीडियो दी गई है जो ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट और यूट्यूब पर उपलब्ध है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular