Wednesday, April 1, 2026
Homeमनोरंजनप्रतीक सेजपाल पर जमकर भड़के सलमान खान, अब इस वजह से हो...

प्रतीक सेजपाल पर जमकर भड़के सलमान खान, अब इस वजह से हो रहे हैं ट्रोल

अभिनेता सलमान खान इन दिनों कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 को होस्ट कर रहे हैं। 2 अक्टूबर से शुरू हुआ यह शो पहले दिन से चर्चा में बना हुआ है। वहीं अब शो का पहला वीकेंड बहुत धमाकेदार होने वाला है।

दरअसल, शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें होस्ट सलमान खान कंटस्टेंट प्रतिक सेजपाल को जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने प्रतीक सेहजपाल को एक टास्क के दौरान बाथरुम का लॉक बाहर से खोलने पर बुरी तरह से लताड़ लगाई है। प्रतीक सेहजपाल ने ये कदम उस वक्त उठाया था जब बाथरुम में विधि पांड्या नहा रही थी। यही वजह है कि प्रतीक पर सलमान खान ने प्रतीक को जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान सलमान इतने ज्यादा गुस्से में थे कि उन्होंने नेशनल टीवी पर ही सबके सामने प्रतीक को गाली दे दी।

शो के इस वीडियो के सामने आने के बाद से सलमान खान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि प्रतीक ने बेशक गलत किया , लेकिन सलमान का इस तरह से नेशनल टीवी पर अपशब्द कहना किसी भी तरीके से सही नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो को वाहियात बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि सलमान को इस तरह अपशब्द कहने की कोई जरुरत नहीं थी। वहीं शो में प्रतीक की इस हरकत के बाद से शो के सभी कंटेस्टेंट दंग हैं।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular