Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाप्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वरदान साबित होगी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना : आयुक्त

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वरदान साबित होगी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना : आयुक्त

संवाददाता

गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसबीएस रंगाराव ने कहा है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस इत्यादि हेतु प्रतिभाशाली गरीब विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जायेगी। कोचिंग हेतु इच्छुक छात्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग की सभी तैयारियां समय से प्रारम्भ कर ली जाएं। इस योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आगामी 16 फरवरी को करेंगे। वह गुरुवार की शाम आयुक्त कार्यालय में पत्रकारों को योजना के बारे में जानकारी दे रहे थे।
आयुक्त ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम नानपारा (बहराइच) सूरज पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अपर आयुक्त न्यायिक आरसी शर्मा को सदस्य सचिव बनाया गया है। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत कोचिंग कार्य के संचालन के लिए शीघ्र कार्यालय की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी से ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे मेधावी व लगनशील होते हुए भी इन परीक्षाओं की गुणवत्तापरक तैयारी नही कर पाते हैं, जिससे इनकी प्रतिभाओं को उचित अवसर प्राप्त नही हो पाता है। आयुक्त ने कहा कि इस बात का प्रयास किया जाए कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों का पंजीकरण हो जाए।
आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत समाज के सभी वर्गों के प्रतिभावान तथा उत्साही विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व निःशुल्क कोचिंग, साक्षात प्रशिक्षण, ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए देवीपाटन मण्डल मुख्यालय के अन्तर्गत जनपद गोण्डा शहर में तीन निःशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र खोले जा रहे हैं। यह तीन केन्द्र लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय इण्टर कालेज तथा राजकीय प्रौद्योगिक शिक्षण संस्थान (आईटीआई) में संचालित किए जाएंगे। लाल बहादुर शास्त्री स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के अन्तर्गत संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग, चयन आयोग, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार की तैयारी कराई जायेगी। राजकीय इण्टर कालेज के अन्तर्गत जेईई, नीट, एनडीए एवं अन्य सैन्य सेवाओं की परीक्षा एवं तैयारी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के अन्तर्गत बैंकिंग, एलआईसी, एसएससी, केन्द्रीय पुलिस बल की भर्ती, बीएड, टीईटी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं एवं तैयारी की जायेगी। आयुक्त ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए निःशुल्क उच्चस्तरीय मार्गदर्शन अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा तथा परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण सलाह प्रदान करना है, जिसके अर्न्तगत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाएं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, अन्य भर्ती बोर्ड, संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाएं आदि, एनटीए आयोजित जेईई (मेंस) एवं नीट की परीक्षाएं, एनडीए, सीडीएस, अन्य सैन्य सेवाएं, अर्द्ध सैनिक केन्द्रीय पुलिस बल की भर्ती सम्बन्धी, बैंकिंग पीओ, एसएससी, बीएड, टीईटी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा आदि तथा संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक आयोग की मुख्य परीक्षाएं एवं साक्षात्कार सम्मिलित होगा।
आयुक्त ने बताया कि 10 फरवरी से राज्य स्तरीय समिति के सहयोग से ई-लर्निंग कन्टेन्ट प्लेटफार्म बेवसाइट ूूण्ंइीलनकंलण्नचण्हवअण्पद एक पोर्टल के रूप में बनाया गया है, जिस पर अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा तथा उसे उपाम तथा मण्डल मुख्यालयों के कोर्स-कोऑर्डिनेटर को उपलब्ध कराया जायेगा। उपाम द्वारा भी इस पोर्टल पर परीक्षा की तैयारी से सम्बन्धित टिप्स सामग्री, पुस्तकों इत्यादि सम्बन्धी मार्गदर्शन देते हुए वीडियों अपलोड किया जायेगा। लाइव सेशन एवं वेबिनार भी आयोजित किये जाएंगे, जिसमें अधिकारियों एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। समस्त कार्यवाही राज्य स्तरीय, मण्डल स्तरीय समिति के माध्यम से उपाम द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। सभी सरकारी विभाग/संस्थानों के ई-लर्निंग एप तथा डिजिटल लाइब्रेरी के लिंक पोर्टल पर उपलब्ध किये जायेंगे । वर्चुअल एवं साक्षात कक्षाओं का प्रबन्धन एवं परिवेक्षण की व्यवस्था होगी। मण्डलीय समिति द्वारा प्रत्येक जिले में कार्यरत अधिकारियों का एक पैनल बनाया जायेगा। आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, पीसीएस तथा राज्य स्तरीय अधिकारियों को अभ्यर्थियों को मेंटरशिप का कार्य करना होगा। उपाम द्वारा विषयवार कैलेण्डर व विषय सामग्री तैयार कर वेबसाइट/पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। उपाम द्वारा मण्डल स्तरीय समिति की तकनीकी मार्गदर्शन देने का भी कार्य किया जायेगा। प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्यापन कार्य हेतु योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं की सेवायें अतिथि व्याख्याता के रूप में ली जाएंगी। बैठक में जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। आयुक्त ने जनपद के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक कर विस्तृत विचार-विमर्श भी किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, अपर आयुक्त आरसी शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, उप निदेशक समाज कल्याण जितेंद्र सिंह, उप निदेशक सूचना डॉ. राजेंद्र यादव तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढें : पिता के फिटनेस ट्रेनर से हो गया आमिर खान की बेटी को प्यार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular