गजोखर नवोदय विद्यालय में नवनिर्मित स्टूडियो का फीता काट कर किया उद्घाटन
वाराणसी(हि.स.)। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने गुरुवार को गजोखर स्थित नवोदय विद्यालय में नवनिर्मित स्टूडियो का फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अब केवल पढ़ाई से आगे नहीं बढ़ा जा सकता, छात्रों को पढ़ाई के साथ और बहुत सी अतिरिक्त गतिविधियां सीखनी होगी ।जिससे स्कूल से पास होने के बाद एक मजबूत प्रतिस्पर्धी बन कर निकलें और अपने आपको आर्थिक सामाजिक रूप से स्थापित कर सकें और देश की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ देश-दुनिया का सामान्य ज्ञान रखना, खेल, संगीत, खेती, व्यापार, नौकरी जिसमें भी एक कामयाबी के साथ सफल नागरिक की भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अब पढ़ाई में अधिक से अधिक करते हुए सीखने की क्षमता का विकास किया जा रहा है। इसी कड़ी में टाटा कम्पनी द्वारा उपकरण आदि लगाये जायेंगे, जिससे विद्यालय के स्टूडियो में स्टडी क्लासेज की रिकार्डिंग हो सकेगी और उसे दूसरे स्कूलों में भेजा जा सकेगा। इसके अलावा इस स्टूडियो से लाइव स्ट्रीमिंग भी दूसरे स्कूलों को भेजी जा सकेगी। गजोखर का नवोदय विद्यालय देश का ऐसा पहला स्कूल होगा जिसका अपना रिकार्डिंग स्टूडियो होगा।
श्रीधर
