सुलतानपुर (हि.स.)। स्वीप शृंखला कार्यक्रम योजनान्तर्गत विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।
उप जिलाधिकारी कहकशॉ अंजुम की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर के रामकली बालिका इण्टर कालेज सुलतानपुर में मानव शृंखला रंगोली, दीपमाला, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में कालेज की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्राओं द्वारा स्वीप योजनान्तर्गत मानव शृंखला रंगोली, दीपमाला, पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
दयाशंकर
