Sunday, February 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयप्रतिबंधित रूसी प्लांट का किम जोंग उन ने किया दौरा, युद्धक विमान...

प्रतिबंधित रूसी प्लांट का किम जोंग उन ने किया दौरा, युद्धक विमान सुखोई-57 को परखा

सियोल (हि. स.)। रूस के दौरे पर गए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने प्रतिबंधित यूरी गागरिन एविएशन प्लांट और याकोवलेव प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रूसी फाइटर जेट को करीब से परखा। जारी तस्वीरों में वे सुखोई-57 के कॉकपिट सहित विमान के अन्य हिस्सों का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सुखोई-35 और सुखोई-57 के असेंबली वर्कशाप का भी निरीक्षण किया। उनके लिए सुखोई-35 के उड़ान का भी प्रदर्शन किया गया।

ज्ञात रहे कि पश्चिमी देशों ने कोम्सोमोल्स्क-आन-अमूर शहर स्थित रूस के फाइटर जेट निर्माण फैक्टरी प्रतिबंध लगा रखे हैं। किम के पिता किम जोंग-2 ने भी इस निर्माण फैक्टरी का दौरा किया था। किम ने उस केंद्र का भी दौरा किया जहां यात्री विमान सुखोई एसजे-100 का उत्पादन होता है। इस दौरान उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव और गवर्नर आदि मौजूद रहे।

मंटुरोव ने कहा कि हमने उत्तर कोरियाई नेता को अपने प्रमुख विमान निर्माण प्लांट का निरीक्षण कराया है। हम विमान निर्माण सहित अन्य उद्यमों में एक दूसरे के सहयोग के लिए स्थान तलाश रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि पुतिन को हथियार सप्लाई के बदले किम जोंग उन अपनी वायुसेना और नौसेना को उन्नत करने में रूस की मदद चाह रहा है। यह प्रतिस्पर्धी दक्षिण कोरिया से पीछे है, क्योंकि किम जोंग उन ने अपने अधिकांश संसाधन परमाणु कार्यक्रम को लेकर झोंक दिया है।

अजीत तिवारी/प्रभात

RELATED ARTICLES

Most Popular