Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतिपक्ष के विरुद्ध द्वेषपूर्ण रवैया रखती है भाजपा : मायावती

प्रतिपक्ष के विरुद्ध द्वेषपूर्ण रवैया रखती है भाजपा : मायावती

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा मानसून सत्र से पहले भाजपा पर हमला बोला है।

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा प्रतिपक्ष के विरूद्ध द्वेषपूर्ण रवैया रखती है। मानसून सत्र शुरू होने से पहले भाजपा का दावा है कि प्रतिपक्ष यहां बेरोजगार है, यह इनकी अहंकारी सोच व गैर-जिम्मेदाराना रवैये को उजागर करता है। सरकार की सोच जनहित व जनकल्याण के प्रति ईमानदारी एवं वफादारी साबित करने की होनी चाहिए, न कि प्रतिपक्ष के विरुद्ध द्वेषपूर्ण रवैये की।

मायावती ने लिखा कि यूपी सरकार अगर प्रदेश के समुचित विकास व जनहित के प्रति चिन्तित व गंभीर होती तो उनका यह विपक्ष-विरोधी बयान नहीं आता, बल्कि वे बताते कि जबर्दस्त महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, गड्डायुक्त सड़क, बदतर शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था में नजर आने वाला सुधार किया है व पलायन भी रोका है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular