Friday, April 10, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रतिज्ञा यात्रा का बांकेबिहारी की नगरी में हुआ समापन, कांग्रेस का एलान...

प्रतिज्ञा यात्रा का बांकेबिहारी की नगरी में हुआ समापन, कांग्रेस का एलान बनेगी हमारी सरकार

मथुरा (हि.स.)। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का समापन सोमवार श्रीबांकेबिहारी की नगरी में हो गया। समापन से पूर्व सभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर आगामी चुनावों में जीत की प्रार्थना की।

सहारनपुर से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का सोमवार वृंदावन पहुंची। यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री जफर अली नकवी एवं ओलंपिक विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने निगम चौराहा स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नकवी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में जंगलराज कायम है। इसे समाप्त करने के लिए कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है।

कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने पार्टी हाईकमान द्वारा जारी की गई 08 प्रतिज्ञाएं का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, छात्राओं को स्मार्टफोन एवं स्कूटी किसानों का पूरा कर्जा माफ बिजली बिल हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ, कोरोना की आर्थिक मार झेल रहे परिवारों को 25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, इंटरनेशनल बॉक्सर कांग्रेस के स्टार प्रचारक विजेंद्र सिंह, जफर अली नकवी, युवा प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular