Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : सात फेरे लेने के बाद प्रेमी के संग फरार हुई...

प्रतापगढ़ : सात फेरे लेने के बाद प्रेमी के संग फरार हुई दुल्हन, गहने भी ले गई साथ


प्रतापगढ़ । एक महिला अग्नि के समक्ष सात फेरे लेने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। साथ ही पूरे गहने भी ले गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने दुल्हन को घर में खोजना शुरू किया। मगर, वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद लड़की और लड़के के पक्ष में कोहराम मच गया। यह मामला रानीगंज थाना इलाके के एक गांव का है, जहां लड़की की शादी फतनपुर इलाके के लड़के के साथ तय थी।
तय समय के अनुसार बारात लड़की के घर पहुंची। इसके बाद बारातियों का लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। वहीं, लड़की के घर धूमधाम से बारात पहुंची। द्वारपूजा, जयमाल के बाद बारातियों को अनेक प्रकार के भोजन करा कर उनका जमकर स्वागत किया गया। जिसके बाद शादी की रस्म आगे बढ़ाते हुए दूल्हा और दुल्हन ने अग्नि के समक्ष सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें भी खाईं। इसके बाद रिश्‍तदार ने थोड़ी झपकी ली, उसी बीच दुल्हन सारे गहने लेकर घर से फरार हो गयी।
बताया जा रहा है कि दुल्हन के फरार होने की सूचना पर दूल्हा भी परेशान हो उठा। दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में घंटे तक पंचायत चली, जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर बैरंग अपने घर लौट आया। इस बारे में सीओ रानीगंज का कहना है कि ऐसा कोई शिकायत अभी थाने पर दोनों पक्षो के द्वारा नहीं की गई है। इलाके में चर्चा के जरिये जानकारी मिली है। किसी भी पक्ष के द्वारा शिकायत करने पर मामले में विधिक कार्यवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular