Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : शौच करने गए युवक की नहर में डूबने से मौत

प्रतापगढ़ : शौच करने गए युवक की नहर में डूबने से मौत

प्रतापगढ़ (हि.स.)। जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शौच करने गए एक युवक की नहर में डूब जाने से मौत हो गई। लगभग दो घंटे बाद युवक का शव नहर में उतराया दिखने पर ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल कर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 फतनपुर थाना क्षेत्र के कौलापुर निवासी कमलेश सरोज का 20 वर्षीय पुत्र संदीप घर से नसीरपुर माइनर पर स्नान के लिए गया था। उसे दौरे पड़ने की बीमारी थी। उसका इलाज चल रहा था। शौच के दौरान वह संदिग्ध हालात में नहर में समा गया। करीब दो घंटे बाद जब उसका शव पानी में उतराया तो आसपास के लोग देखकर हैरान रह गए। पहचान करने के बाद शोर मचाया। चर्चा है कि शौच के दौरान दौरा आने से वह नहर में समा गया।
 थानाध्यक्ष इंद्रदेव ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक को दौरे की बीमारी थी। फिर भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular