Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में हत्या और लूट के विरोध में व्यापार मंडल ने बाजार...

प्रतापगढ़ में हत्या और लूट के विरोध में व्यापार मंडल ने बाजार बंद किया

– व्यापारियों के समर्थन में कचहरी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

प्रतापगढ़ (हि.स.)। जनपद में लगातार हो रही लूट और हत्या से गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद रखा। उनका समर्थन करते हुए अधिवकता न्यायिक कार्य से विरत रहते। व्यापारियों ने जल्द से जल्द हत्या और व्यापारी के साथ हुई लूट के खुलासे की मांग की। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। 

शहर के सराफा कारोबारी और रूलर्स बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के घर हुई डकैती का खुलासा न होने पर कचहरी के अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और जिला जज व जिलाधिकारी कार्यालय में हड़ताल का प्रस्ताव सौंपा। 

जूनियर बार एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से व्यापारियों से दिनदहाड़े लूट और हत्या की घटनाएं हो रही हैं उससे पूरे जिले की जनता भयभीत है। अधिवक्ता अंजनी सिंह बाबा के यहां भी हुई डकैती का अब तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। अगर पुलिस ने जल्द खुलासा नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और जिलाजज कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

 जिलाधिकारी से भी मिलकर अधिवक्ताओं ने कानून व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। इस दौरान जूबाए अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र, महामंत्री जेपी मिश्र, चंद्रकांत यादव, आदि अध्विक्ता मौजूद रहे।  

 

RELATED ARTICLES

Most Popular