Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में विवाह समारोह में गोली लगने से युवक की मौत, आरोपित...

प्रतापगढ़ में विवाह समारोह में गोली लगने से युवक की मौत, आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (हि.स.)। जिले के रानीगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात आयोजित एक वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई को गोली लग गई। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायखेर खां गांव में मंगलवार की रात वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। उसी दौरान 38 साल के प्रेम सिंह को गोली लग गई। वह घायल होकर गिरा तो अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद ज्यादातर लोग शादी समारोह से निकल भागे। 
 रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायखेर खां गांव में रहने वाले 38 साल के प्रेम सिंह के चाचा कोटेदार हैं। मंगलवार की रात उनकी बेटी के वैवाहिक समारोह में प्रेम बरातियों के स्वागत में जुटा था। द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी। उसी दौरान प्रेम सिंह के सिर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिरा तो अफरातफरी मच गई। इस बीच घायल प्रेम को उठाकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन खुशी जताने के लिए की जा रही फायरिंग उसके लिए मौत का सबब बन गई।
 इस हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और फायरिंग करने वाले की तलाश शुरू की। एएसपी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी और सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी ने भी वहां आकर जांच की। पुलिस पता लगा रही है कि फायरिंग किसने की थी। इसके लिए शादी के वीडियो शूट का भी सहारा लिया जा रहा है। 
 गौरतलब है कि 15 दिन के दौरान प्रतापगढ़ में खुलेआम फायरिंग का यह चौथा मामला है। इसके पहले 30 मई की रात जेठवारा इलाके में जयमाल स्टेज पर जाने से पहले दुल्हन रूपा द्वारा चाचा की लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने का मामाला देश भर में सुर्खियों में रहा। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसके बाद अपना दल नेता का एक वीडियो फायरिंग करते वायरल होने पर पुलिस ने गिरफ्तारी की। फिर मीरा भवन के गेस्टहाउस में शादी के दौरान दो युवकों द्वारा धायं-धांय करने का वीडियो फैला लेकिन पुलिस लापरवाही से बाज नहीं आ रही है। इतनी घटनाओं के बाद समारोह में फायरिंग पर सख्ती नहीं करने का नतीजा है कि एक युवक को जान गंवानी पड़ी है।
 अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। आरोपित विवेक सिंह को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। बंदूक को कब्जे लेकर सीज किया गया है और निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular