प्रतापगढ़ (हि.स.)। जनपद के सांगीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पति ने अपनी पत्नी को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया मंगलवार को सुबह घायल महिला की मौत हो गयी। हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक तुसार तोमर ने बताया कि सांगीपुर थानान्तर्गत ग्राम रामपुर कसिहा में मंगलवार को सुबह मारपीट के दौरान मृत्यु हो गई हैै। सूचना मिलते ही तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच व पूछताछ में पाया गया कि सोमवार की रात्रि लगभग नौ बजे निशा यादव (35) को पति दिनेश यादव पुत्र रामनाथ यादव ने लाठी डंडे से मारा पीटा। जिसके चलते निशा को चोट आई और इलाज के लिए सांगीपुर ले जाया गया, जहां मंगलवार को सुबह इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। दोनों की शादी वर्ष 2008 में हुई थी। पति-पत्नी का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। आरोपी पति दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी लालगंज घटनास्थल पर अग्रिम कार्रवाई कर रहे हैं।
प्रतापगढ़ में मामूली विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या
RELATED ARTICLES
