Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में पाईप फैक्ट्री में चौकीदार की हत्या

प्रतापगढ़ में पाईप फैक्ट्री में चौकीदार की हत्या

प्रतापगढ़ (हि.स)। नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सुबह बदमाशों ने पाइप फैक्टरी में रखवाली कर रहे चौकीदार के लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फैक्टरी के दूसरे चौकीदार को भी बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हत्या की वारदात के बाद हड़कंप मच गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुरीन द्विवेदी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और जल्द से जल्द हत्यारोपितों को गिरफ्तार किए जाने का निर्देश दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोड़े गांव के पास पाइप फैक्टरी में छोटकऊ (55) निवासी टेकार चौकीदारी करता था। गोड़े गांव का निवासी जंग बहादुर सिंह (46)  भी फैक्टरी में चौकीदार है। इन दोनों के ऊपर बदमाशों ने धावा बोल दिया और छोटकऊ की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। जब तक आसपास के लोग पहुंचते बदमाश फरार हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायल चौकीदार को आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा, यहां हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। लूट के उद्देश्य से हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular