Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ (हि. स.)।  जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हुई है। मंगलवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया पीड़ित का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
 नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला शैलेन्द्र  पड़ोस में रहने वाली आठ और सात साल की दो बच्चियां जो उसकी बेटी की सहेलियां हैं आरोप है कि सोमवार को शाम लागभग चार बजे दोनों सहेलियां शैलेन्द्र के घर के पास खेल रही थीं, लेकिन शैलेन्द्र की बेटी उनके साथ नहीं थी। इसी दौरान शैलेन्द्र पहुंचा और दोनों बच्चियों को 10-10 रुपये व आम देने का लालच देकर अपने घर के बगल दालान में ले गया। वहां आठ साल की बच्ची से दुराचार किया और सात साल की बच्ची से भी गंदी हरकत की। आठ साल की बच्ची घर पहुंची। उसके कपड़े में खून देख उसकी भाभी ने पूछा तो उसने पूरी बात बता दी। फिर सात साल की बच्ची को बुलाकर पूछा गया तो उसने भी वही बात दोहराई।

पुलिस ने मौके पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बच्चियों को पुलिस महिला अस्पताल ले गई। वहां आठ साल की बच्ची को भर्ती कर लिया गया और सात साल की बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
 सिओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और सात वर्ष की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की वारदात सामने आई है पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है । 

RELATED ARTICLES

Most Popular