Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला

प्रतापगढ़ : बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला


प्रतापगढ़ । जिले में जमीन बिकने के बाद पैसे के बंटवारे के विवाद में एक कलियुगी पुत्र ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी। सुबह शव मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस ने एक बेटे को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी रामसूरत वर्मा (70) का शव रविवार सुबह सड़क किनारे मिला। शव के सिर पर चोट के निशान थे। जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घरवालों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक उसे कुल्हाड़ी से मारा गया है। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि रामसूरत ने करीब 10 दिन पहले एक जमीन का बैनामा किया था। जमीन बेचने पर मिले पैसों के लेनदेन को लेकर उसके बेटों के बीच विवाद चल रहा था। एएसपी ने आशंका जताई कि उसी के लेनदेन को लेकर बड़े बेटे ने हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच कर रही है। आरोपी एक बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular