राज्य डेस्क
जयपुर। राज्य सरकार ने बीती रात एक बड़ा फेरबदल करते हुए 69 आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में पांच जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। इस प्रशासनिक फेरबदल का मुख्य कारण हाल के दिनों में हुए हिंसक विवाद बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, इस फेरबदल में उन्हीं कलेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है, जो ज़िले की व्यवस्था बनाने में अस्मर्थ थे। करौली हिंसा के बाद मचे बवाल में कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत कानून व्यवस्था बनाने में अस्मर्थ साबित हुए थे। ऐसे में उन्हें हटाकर अंकित कुमार सिंह को करौली का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह अलवर के जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया का भी तबादला कर दिया गया है। शिवप्रसाद नकाते को अलवर, सौरभ स्वामी को प्रतापगढ़, प्रकाश चंद शर्मा को बांसवाड़ा और निशांत जैन को अलवर का कलेक्टर बनाया गया है। इसी प्रकार संभागीय आयुक्तों में विकास सीताराम को जयपुर का, सांवरमल वर्मा को भारतपुर और जितेंद्र कुमार सिंह को जोधपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। आईएएस अफसर टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप गवांडे जो पुरातत्व संग्रहालय निदेशक थे, उन्हें अब उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव पद पर पदस्थ कर दिया गया है। वही टीना डाबी अभी वित्त विभाग ज्वाइंट सेक्रेट्री है। मेयर सोनू गुर्जर के साथ विवादों को लेकर आयुक्त यज्ञ मित्र सिंह देव का भी तबादला कर राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव पद पर भेज दिया गया है। वर्तमान समय में सीएम सचिव का पद रिक्त चल रहा था। ऐसे में गौरव गोयल को सीएम सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। जानकारी के अनुसार, बीनू गुप्ता को फिर से सचिवालय में भेजा गया है। वीनू गुप्ता एसीएस उद्योग, एमएसएमई, बीआईपी का पद दिया गया है। वहीं बीना गुप्ता की जगह सुधांशु पंत को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
