Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : करंट के चपेट में आने से युवक की मौत

प्रतापगढ़ : करंट के चपेट में आने से युवक की मौत

प्रतापगढ़ (हि.स.)। जनपद के अंतू थाना क्षेत्र में बुधवार की रात घर के अंदर करंट के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।  

 अंतू थाना क्षेत्र के खैरा गौरबारी गांव निवासी विक्रम (25) पुत्र जगदीश जो मैकेनिक का काम करता है। बुधवार शाम जब घर पहुंचा तो इन्वर्टर नहीं चल रहा था वह उसे बनाने लगा, तभी अचानक बिजली की सप्लाई आ गई। तेज करंट से विक्रम झुलस गया। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular