Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : हाइटेंशन तार के करंट से झुलसकर पति-पत्नी की मौत

प्रतापगढ़ : हाइटेंशन तार के करंट से झुलसकर पति-पत्नी की मौत

प्रतापगढ़ (हि.स.)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह होली के दिन खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान दंपति की मौत हो गई। हादसे के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि लालगगंज कोतवाली अंतर्गत हंडौर गांव के राम लखन वर्मा (40) अपनी पत्नी गायत्री वर्मा (38) के साथ सुबह खेत में सिंचाई करने गये थे। सिंचाई के दौरान हाई वोल्टेज तार उन पर गिर गया, जिससे करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। किसान दंपति को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाही बरतने वाले बिजलीकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। होली के दिन करंट से पति-पत्नी की एक साथ मौत के बाद कोहराम मच गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular