Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : हत्यारों ने युवक की हत्या कर लाश को जंगल में...

प्रतापगढ़ : हत्यारों ने युवक की हत्या कर लाश को जंगल में फेंका

प्रतापगढ़ (हि.स.)। जिले में बढ़ते अपराध को लेकर कानून व्यवस्था पर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं। आए दिन लूट और हत्या की वारदातें हो रही है और पुलिस इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से असफल है। ताजा मामला मंगलवार को उस वक्त देखने को मिला जब कोतवाली क्षेत्र के एक जंगल में युवक का शव मिला। घरवालों ने हत्याकर लाश को जंगल में फेंकने का आरोप लगाया है।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद के जंगल में सुबह लोगों ने एक युवक का शव देखा। मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद के बेटे सुनील कुमार वर्मा (18) के रूप में हुई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार से पूछताछ की आरोप है कि बीतीरात को युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या के बाद शव को जंगल में फेंककर हत्यारे फरार हो गये हैं। उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं है।

घटना की जानकारी पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले का जल्द ही खुलासा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

दीपेन्द्र/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular