Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ सड़क हादसा : मुख्यमंत्री योगी ने दो-दो लाख रुपये के मुआवजे...

प्रतापगढ़ सड़क हादसा : मुख्यमंत्री योगी ने दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जनपद में गुरुवार की रात लगभग दो बजे हुए सड़क हादसे में चौदहा लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर क्षेत्र में प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर गुरुवार को रात लगभग दो बजे जिले के कुंडा इलाके में बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में सात बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। सभी नवाबगंज थाना क्षेत्र से बारात से लौट रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular