प्रतापगढ़ (हि. स.)।अपना दल एस ने अपनी जीती सीट प्रतापगढ़ सदर से अपने उम्मीदवार को हटाया।अब सदर सीट से भाजपा का होगा उम्मीदवार।सपा गठबंधन की तरफ से अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अनुप्रिया पटेल ने निर्णय लिया। आशीष पटेल ने यह जानकारी दी।
सपा आए अपना दल कृष्णा गुट से कृष्णा पटेल के प्रत्याशी होने की सूचना मिलते ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी पार्टी के सामने उम्मीदवार राजकुमार पाल को वापस लिया।अपनी मां के लिए भाजपा को सौंप दी।अपने कोटे की जीती सीट पर अपनी मां के खिलाफ अपनी पार्टी का उम्मीदवार नहीं दिया ।अनुप्रिया ने राजनीति नहीं, रिश्तों को तरजीह दी।अब सदर सीट से भाजपा का प्रत्याशी होगा।
दीपेन्द्र
