Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : राइस मिल संचालक को बदमाशों ने मारी गोली

प्रतापगढ़ : राइस मिल संचालक को बदमाशों ने मारी गोली

प्रतापगढ़ (हि.स.)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को लूट के इरादे से आये मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने राइस मिल संचालक को गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही खुलासा करने के निर्देश पुलिस को दिए।

लालगंज कोतवाली अंतर्गत जलेशरगंज में राइस मिल है। रविवार को दो मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाश लूट के इरादे से राइस मिल के अंदर घुस गए। मिल संचालक मनीष केसरवानी (38) ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर फरार हो गये। संचालक के सीने में तीन गोलियां लगी है। आसपास के जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल मिल संचालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल ने घटनास्थल का जाएजा लिया।

एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular