Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत,...

प्रतापगढ़ में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, दो साथी गंभीर

प्रतापगढ़ (हि. स.)। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज प्रयागराज रेफर कर दिया जहां पहुंचने पर एक युवक की मौत हो गई दूसरे युवक की हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने एसआरएम प्रयागराज रेफर कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के बांसूपुर निवासी श्यामलाल का बेटा राम लौटन (30) व पूरे मुरली निवासी अरुण (27) लखनऊ में रहकर मजदूरी करते थे। दोनों लखनऊ से लौटे और हन्दौर बल्दियान निवासी अपने साथी दानपाल (38) के यहां रुक गए। सुबह दानपाल अपनी बाइक पर बिठाकर दोनों को छोड़ने उनके घर जा रहा था। सगरा सुंदरपुर पुरानी बाजार में बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। राम लौटन की मौके पर मौत हो गई और अरुण व दानपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular