Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में चुनावी पारा हुआ गर्म, माननीयों को सता रहा हार का...

प्रतापगढ़ में चुनावी पारा हुआ गर्म, माननीयों को सता रहा हार का डर

प्रतापगढ़ (हि.स.)। प्रतापगढ़ में माननीयों को हार का डर सता रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे दिलो की धड़कनें बढ़ती जा रही है।

पट्टी में भाजपा के मोती सिंह को सपा उम्मीदवार रामसिंह पटेल से कड़ी टक्कर मिल रही है। कांग्रेस के गढ़ रामपुरखास में भाजपा से कड़ी टक्कर है। रानीगंज में सपा प्रत्याशी भाजपा को कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं। कुंडा विधानसभा सीट पर पहली बार राजा भैया को प्रचार में ताकत झोंकनी पड़ रही है। बाबागंज में राजा भैया के तिलिस्म को तोड़ने की तैयारी है।

पट्टी विधानसभा में कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मोती सिंह के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाकर सपा प्रत्याशी विरोधी मठाधीश एक साथ करने में जुटे हैं। पट्टी से विधायक रहे सपा प्रत्याशी राम सिंह पटेल के समर्थन में राजनैतिक पंडितों ने गुणा-गणित शुरु कर दिया है। कांग्रेस के गढ़ रामपुर खास में भाजपा कड़ी चुनौती दे रही है। कांग्रेस का जिले का एकमात्र किला है रामपुरखास। प्रमोद तिवारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में राजनैतिक मठाधीश लामबंद हो रहे हैं। रानीगंज में भाजपा प्रत्याशी धीरज ओझा के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाकर एक मंच पर बगावत का झंडा स्थानीय तारणहार बुलंद कर रहे हैं।

कुंडा में पहली बार राजा भैया के समर्थकों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी है। सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के खिलाफ कुंडा में लग रहे नारे बता रहे राजा भैया की राजनैतिक परेशानी। वहीं भाजपा की सिन्धुजा मिश्रा भी मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने में जुटी हैं। बदले समीकरण में बाबागंज में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी विनोद सरोज के लिये परेशानी बने हैं बसपा प्रत्याशी सुशील गौतम और सपा प्रत्याशी के साथ ही भाजपा उम्मीदवार। कयासों के साथ ही प्रतापगढ़ में चुनावी पारा गर्म हो गया है।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular