प्रतापगढ़, 27 मार्च (हि.स.)। जिले के कोहड़ौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत की रखवाली कर रहे किसान की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात के बाद हड़कंप मच गया।प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ने जायजा लिया और जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की जाने का निर्देश दिया। हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मृतक भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था और अपने गांव से पोलिंग बूथ अध्यक्ष था। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पीथापुर गांव की निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह (42) की हत्या लाठी डंडे से पीटपीट कर हत्या कर दी गयी। खेत मे गन्ना तोड़ने को रोकने पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। रात में खेत मे विवाद हुआ था और सुबह हत्या कर दी गई। पंचायत चुनाव के घोषणा और आचार संहिता लगने के बाद इस घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतापगढ़ में खेत की रखवाली कर रहे किसान की लाठी डंडे से पीटकर हत्या
RELATED ARTICLES
