Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़: महिला का अधजला शव मिला, हत्या की आशंका

प्रतापगढ़: महिला का अधजला शव मिला, हत्या की आशंका

प्रतापगढ़ (हि. स.)। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक महिला का अधजला शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में पुलिस जुट गई। आशंका यह व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या करके पहचान छिपाने के लिए शव को जला गया है। हालांकि आधा ही शरीर जल पाया।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरई सलोन रोड के मिश्रन का पुरवा गांव के पास हाइवे किनारे अज्ञात महिला का अधजला शव ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने को लेकर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular