Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : नशे में धुत भाई ने बहन की गोली मारकर की...

प्रतापगढ़ : नशे में धुत भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या

प्रतापगढ़ (हि.स.)। जेठवारा थानाक्षेत्र में बीतीरात को नशे में धुत एक युवक ने अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गांव में ऐहतियातन के तौर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

रामचंद्रपुर गांव निवासी धीरज उर्फ धर्मेंद्र शुक्ला बीती रात नशे के धुत होकर अपने घर पहुंचा। घर पर 25 वर्षीय उसकी बहन कालिंद्री उर्फ गुड़िया थी। उसने भाई को नशे में धुत देखा तो इसका विरोध किया। इसी दौरान मोबाइल फोन को लेकर भी भाई और बहन में कहासुनी होने लगी। नशे में धुत धीरज ने आक्रोशित होकर तमंचे से बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। उधर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और बेटी का शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बहन के हत्यारोपित भाई धीरज को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

दीपेन्द्र/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular